कोरबा। छुरीकला-कटघोरा मार्ग पर आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क़ से नीचे खेत में उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को काफी चोटें आई है, उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाईवे अथार्टी ऑफ इंडिया को गोपालपुर-कटघोरा सड़क़ सुधार कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। ठेके पर यह कार्य हो रहा है। नियमों के अंतर्गत रास्ते में आवश्यकतानुसार संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि जिस स्थान पर आज सुबह घटना हुई, वहां किसी प्रकार के संकेतक नहीं है। ऐसे में वाहन चालक कन्फ्यूज होते हैं और वे गाहे-बगाहे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आर्टिगा कार चालक को हालिया दुर्घटना में चोट आने पर अस्पताल भिजवाया गया। कुछ देर के बाद पुलिस ने ब्रेकडाउन गाड़ी की मदद से कार को मौके से हटाया गया।







