Home » ईंटभट्टा में मिली लाश की हुई शिनाख्त
कोरबा

ईंटभट्टा में मिली लाश की हुई शिनाख्त

कोरबा। दो दिन पहले कटघोरा क्षेत्र के ईटभट्टा में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई थी। मृतक की पहचान सारंगढ़ निवासी दौलत सिंह बिंझवार के रूप में हुई है। उसका पूरा परिवार कटघोरा स्थित ईंटभट्टा में काम करता है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले मौके पर उसका विवाद हुआ था। अगली सुबह उसका शव ईटभट्टा की झाडिय़ों में मिला। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मानिकपुर पुलिस मामले की जांच में जुुटी हुई है।

Search

Archives