Home » तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोका, दो की मौत, एक गंभीर
कोरबा

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोका, दो की मौत, एक गंभीर

कोरबा। कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारु अनुसार 5 जुलाई की रात ढेलवाडीह के रहने वाले 3 युवक अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर मवेशी बैठे थे, जिसके कारण पिकअप का बैलेंस बिगड़ा। रफ्तार अधिक होने से बाइक सवार को चपेट में ले लिया।  मृतकों में अजय यादव (37 साल) और सुमित गुप्ता (26 साल) शामिल है। एक अन्य साथी गंभीर है, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप को जब्त किया है वहीं ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डायल 112 की टीम ने घायलों को पहले कटघोरा अस्पताल पहुंचाया। जहां सुमित की इलाज के दौरान मौत हुई। तीसरा व्यक्ति गंभीर है।

Search

Archives