Home » तेज रफ्तार कार खंबे से टकराई, 3 की हालत गंभीर
कोरबा

तेज रफ्तार कार खंबे से टकराई, 3 की हालत गंभीर

कोरबा। तेज रफ्तार कार बिजली खंबे से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कटघोरा -अंबिकापुर हाइवे-130 मार्ग पर ग्राम बंजारी के पास की है।
जानकारी के अनुसार घायल परीक्षा दिलाने तिवरता से प्रेमनगर जिला सूरजपुर जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा के लिए रवाना किया गया है। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए है।

Search