Home » सर्वमंगला नगर में आज निकलेगी भव्य साईं पालकी यात्रा
कोरबा

सर्वमंगला नगर में आज निकलेगी भव्य साईं पालकी यात्रा

कोरबा।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर दुरपा में आज गुरुवार 16 फरवरी को भव्य साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा, भव्य साईं पालकी यात्रा सुबह 10:00 बजे नवनिर्मित साईं मंदिर से प्रारंभ होकर दुल्लापुर, एसजीपी कॉलोनी, सर्वमंगला नगर, दुरपा बरमपुर,आजाद नगर से होते हुए पुनः नवनिर्मित साईं मंदिर में समाप्त होगी। साईं पालकी यात्रा का यह 11 वर्ष है, समिति के सदस्यों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि साईं पालकी यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेवें, ज्ञात रहे सर्वमंगला चौक पर स्थित साईं मंदिर फोरलेन सड़क की वजह से स्थानांतरित होकर बड़ा दशहरा मैदान, तालाब के किनारे के पास नव निर्माण किया गया है। नवनिर्मित भव्य साईं मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कल दिनांक 15 फरवरी को विधि विधान से की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Search

Archives