कोरबा। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कटघोरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा की तस्करी कर ले जाते हुए करते प्रेमी-प्रेमिका सहित एक महिला को भी हिरासत में लिया है।
कटघोरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के दोनों को बैग से गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी बाइक में सवार होकर लंबे समय से उड़ीसा से लाकर कोरबा में गांजा खपाते थे। इस मामले में कटघोरा पुलिस ने खरीददार महिला को भी जेल भेज दिया है।
तीनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही कि मादक पदार्थ कहां से लाया था और किसे बेचने जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य मामलों के भी खुलासे की उम्मीद है।







