कोरबा। थाना उरगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तरदा-बिलासपुर भारत माला रोड अखरापाली टोल प्लाजा के पास युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 नग बेल्ट, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 400 रूपये जप्त किया गया।
दरअसल प्रार्थी अटल मिर्झा पिता निवासी पोड़ीबहार थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा 22.11.2025 को थाना उरगा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई प्रितेश मिर्झा आज सर्वमंगला मन्दिर में दर्शन करने के उपरान्त शाम करीब 6 बजे घर जाने के लिए नहर रोड होते हुए ग्राम तरदा के पास बने भारत माला को देखते हुए कोरबा जा रहा था। इसी दौरान अखरापाली टोल प्लाजा के पास 5 से 6 व्यक्ति रास्ते में रोककर बेल्ट, हाथ-मुक्का से मारपीट कर उसके पास रखे 2000 रू नगद एव मोबाईल को लूटकर चले गए और मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना उरगा क्षेत्र में टीम गंठित कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण सूरज कुमार खुंटे पिता हरिचरण खुटे 20 वर्ष तरदा परसाभाठा थाना उरगा , आकाश ज्वाला पिता छतराम ज्वाला 19 वर्ष तरदा परसाभाठा थाना उरगा, आकाश लहरे पिता बलदाउ राम लहरे 18 वर्ष कथरीमाल परानुपारा थाना उरगा और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में इनके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक 4 नग बेल्ट, आहत से लूटे हुए 2000 रूपये में से हिस्सा बटवारा के बाद बचे 400 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।







