Home » दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल
कोरबा

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल

कोरबा। बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। वहीं कुमुण्डा थाना क्षेत्र में भी थार और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें तीन लोग चोटिल हुए।

पहला हादसा सिविल लाइन इलाके में :  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल वाली सड़क पर यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे और वे शराब के नशे में धुत थे। तेज रफ्तार कार रामपुर की तरफ से आ रही थी और सड़क पर खड़ी एक कार को ठोकर मारते हुए ठेले को चपेट में ले लिया।

इसके बाद कार बीच सड़क पर पलट गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। घायल युवक ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

कुमुण्डा इलाके में दूसरा हादसा :  कुमुण्डा थाना क्षेत्र के कुचेना मुख्य मार्ग पर एक और सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार थार और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों कारों में सवार तीन लोगों को चोटें आईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मामूली चोटें बताई गई हैं।

Search

Archives