Home » हरदीबाजार थाना क्षेत्र में फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर
कोरबा

हरदीबाजार थाना क्षेत्र में फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

कोरबा।  हरदीबाजार पुलिस थाना अंतर्गत एक जवान ने दो लोगों पर गोली चला दी। इनमें से एक की मौत हो गई है, वहीं दूसरे का इलाज जारी है।  घटना को जवान ने अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13वीं बटालियन बांगो (अब मड़वारानी मुख्यालय) में कार्यरत जवान शेषराम बिंझवार की ड्यूटी आज कोरबा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री व मंत्रियों की सुरक्षा संबंधी कार्यों को लेकर थी। उसने अपनी हाजिरी भी लगाई लेकिन इस बीच वह अपने गांव हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदपुर पहुंच गया।

यहां उसने छिंदपुर नदी के पुल पर मंदिर के पास अपनी सर्विस रायफल से सुबह करीब 11:50 बजे दो लोगों पर गोली दाग दी। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार इसमें से एक उसकी पत्नी और दूसरा ससुर है। एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन मानसिक तनाव को कारण बताया जा रहा है। आरोपी जवान ग्राम महुआडीह का निवासी बताया जा रहा है।  इस घटनाक्रम से हरदी बाजार क्षेत्र व महकमे में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Search

Archives