Home » पावर हाइट्स कॉलोनी के मकान में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर पाया काबू
कोरबा

पावर हाइट्स कॉलोनी के मकान में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर पाया काबू

कोरबा। पावर हाइट्स कॉलोनी के एक मकान में अचानक आग लग गई। आग के साथ खिड़की से धुआं निकलने लगा। आसपास पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। बड़ी काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी मिली है कि घटना के दौरान मकान मालिक जसप्रीत फ्लोरा कहीं अन्यत्र गए हुए थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मकान में कितना सामान जला है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Search