Home » सिगरेट की चिंगारी से एसएलआर सेंटर में भड़की आग, घंटों मशक्कत बाद पाया काबू
कोरबा

सिगरेट की चिंगारी से एसएलआर सेंटर में भड़की आग, घंटों मशक्कत बाद पाया काबू

कोरबा। गर्मी के मौसम में एक छोटी से चिंगारी भी आग का भीषण रूप धारण  कर लेती है। आरामशीन स्थित निगम के एसएलआर सेंटर में सुबह अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग चारों ओर फैल गई। यहां रखे गए प्लास्टिक में आग लगने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही निगम अमला मौके पर पहुंचा। आग बुझाने के लिए दमकल को बुलाया गया, लेकिन बस्ती की सड़क सकरी होने की वजह से दमकल एसएलआर सेंटर तक नहीं पहुंच सका। आग बुझाने के लिए जेसीबी मशीन को भी लगाया गया। घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसएलआर सेंटर की संचालिका ने बताया कि सुबह कचरा साफ कर रही थी। सेंटर के कुछ हिस्से में आग लगी थी, जो धीरे-धीरे बढ़ने लगी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग एसएलआर सेंटर के पास सिगरेट पी रहे थे। जलती हुई सिगरेट कचरे में फेंकने की वजह से आग लगी है। मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण किया गया है। यहां के लोग नहीं चाहते कि यहां एसएलआर सेंटर संचालित किया जाए। इसी वजह से एसएलआर सेंटर में आग लगाई गई है। निगम को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Search

Archives