Home » नशे में धुत ट्रेलर चालक ने खड़ी ट्रेलर को मारी ठोकर, केबिन काटकर फंसे चालक को निकाला गया
कोरबा

नशे में धुत ट्रेलर चालक ने खड़ी ट्रेलर को मारी ठोकर, केबिन काटकर फंसे चालक को निकाला गया

कोरबा। मंगलवार- बुधवार की दरम्यानी रात नशे में धुत ट्रेलर चालक ने खड़ी ट्रेलर को ठोकर मार दिया। हादसे में एक वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही डायल 112, 108 एंबुलेंस और मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों बाद चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है।मानिकपुर-मुड़ापार बाइपास मार्ग पर मंगलवार रात लगभग 1 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रेलर को ठोकर मार दिया। एक वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। चालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद शराब दुकान के पास मोड़ पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलत ही पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि फाटक बंद होने के कारण ट्रेलर का चालक सड़क पर रुका हुआ था। वह सड़क खुलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान टीपी नगर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया। पुलिस ने बताया कि चालक सोनू सिंह शराब के नशे में धुत था। ट्रेलर की रफ्तार भी काफी तेज थी। दूसरे ट्रेलर के चालक को चोट नहीं लगी है, वो सुरक्षित है। चालक सोनू सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

Search

Archives