Home » बैरक में मिली सहायक निरीक्षक नरेंद्र सिंह की लाश, शरीर पर गहरे जख्म, क्षेत्र में फैली सनसनी
कोरबा

बैरक में मिली सहायक निरीक्षक नरेंद्र सिंह की लाश, शरीर पर गहरे जख्म, क्षेत्र में फैली सनसनी

कोरबा। जिले के बांगो थाना में पदस्थ सहायक निरीक्षक नागेंद्र सिंह परिहार की लाश शुक्रवार की सुबह बैरक में देखी गई। बैरक का दरवाजा टूटा हुआ था। उनके शरीर पर गहरे जख्म को देखते हुए प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं। जिले के बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नागेंद्र सिंह परिहार की हत्या के कारणों को लेकर कयासों का दौर जारी है। इसी बीच पुलिस के आला अधिकारी और जांच के लिए आवश्यक उपाय करने वाले अन्य दल भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल की सूक्ष्म जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सुबह बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नागेंद्र सिंह परिहार का शव बैरक में पड़ा पाया गया। बैरक का दरवाजा तोड़कर किसी ने उनकी नृशंस हत्या कर दी है। श्री परिहार थाने में बतौर उप सहायक निरीक्षक के रूप में पदस्थ थे।

Search

Archives