कोरबा । जिले के सर्वमंगला नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर चौक के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाल आगे की कार्यवाही कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष होगी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।







