कोरबा। कटघोरा वन मंडल में इन दिनों 46 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ये हाथियों का दल खूब उत्पात मचा रहा है। इससे ऐतमागर और आसपास के इलाकों में दहशत है। बीती रात यह दल बाझीबन गांव पहुंचा और करीब 30 किसानों की खड़ी फसलों को रौंद दिया।
वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की लोकेशन पर नजर बनाए हुए है। साथ ही, ग्रामीणों को चेतावनी दी जा रही है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं, ताकि किसी भी तरह की मानव-हाथी टकराव की स्थिति न बने। वन विभाग के डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाई गई फसलों का सर्वे किया जा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और हाथियों के विचरण क्षेत्र में न जाएं।







