Home » युवक पर प्राणघातक हमला, साइड देने को लेकर हुआ विवाद
कोरबा

युवक पर प्राणघातक हमला, साइड देने को लेकर हुआ विवाद

कोरबा। कोतवाली पुलिस ने एक युवक से मारपीट और उस पर प्राण घातक हमला करने के मामले में अपराध दर्ज किया है।  पुरानी बस्ती क्षेत्र के दो युवकों ने  इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के द्वारा इस प्रकरण में आगे की जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना हुई जिसमें कोरबा निवासी 24 वर्षीय लकी दावड़ा नामक युवक को  गले व सिर में गम्भीर चोटे आई। आरोपियों ने गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर पहले  बहसबाजी की। फिर गाली-गलौज करने के बाद लोहे की किसी चीज से हमला कर दिया। लकी ने बताया कि अपने रास्ते से जाने के दौरान वह  एक जगह रुका और गाड़ी को पार्क किया। उसी समय दो युवक यहां पहुंचे और उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया।  किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागा और इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की, जहां उसे मुलाहिजा के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

घटना में युवक के गले और कंधे पर सिर में गंभीर चोट आई है। घटना में घायल युवक लकी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मामले को संज्ञान में लिया है और आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही है।

Search

Archives