तुमान। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत केशलपुर को नशामुक्त पंचायत बनाने के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। गांव को नशामुक्त बनाने सराहनीय पहल की गई। साथ ही गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। नशा करने वालों को जागरूक करने के साथ-साथ नशा से होने वाले आर्थिक और शारीरिक नुकसान से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
आमसभा में विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि गांव के युवा वर्ग और छोटे बच्चे नशा के आदि होने लगे हैं। ऐसे में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। पंचायत के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पंचायत का पूरा सहयोग किया जाएगा। आमसभा में पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।







