Home » चलो… मैं घर छोड़ देता हूं, कहकर महिला को स्कूटी पर बैठाया, फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

चलो… मैं घर छोड़ देता हूं, कहकर महिला को स्कूटी पर बैठाया, फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। महिला से दुष्कर्म व मारपीट करने वाले आरोपी को चौकी कोरबी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  दरअसल 11 अगस्त 2025 को चौकी कोरबी क्षेत्र की एक पीड़िता ने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त 2025 को वह अपने मौसी के घर जाने, ग्राम सेंधा से बस पकड़ने हेतु खड़ी थी। उसी समय आरोपी शिव भजन मार्को पिता स्व. मार्को, 38 वर्ष, निवासी बागबुडी, चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा (छ.ग.) वहां पहुंचा और “चलो, मैं घर छोड़ देता हूं” कहकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया।

आरोपी पीड़िता को रास्ते मे पड़ने वाले मार्टिन जंगल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया, मना करने पर आरोपी ने डरा धमकाकर मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 149/2025, धारा 64(1), 87, 115(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को उसी दिन देर शाम 8:30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

चौकी प्रभारी कोरबी द्वारा घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। महिला संबंधी अपराध होने से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व्दारा शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश पर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा  नीतिश ठाकुर एवं अनुभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर के दिशा-निर्देश- मार्गदर्शन में तीव्र कार्यवाही की गई।

Search

Archives