Home » सीएम साय का कोरबा दौरा कल, जेल के निकट बने भव्य ऑडिटोरियम का करेंगे लोकार्पण
कोरबा

सीएम साय का कोरबा दौरा कल, जेल के निकट बने भव्य ऑडिटोरियम का करेंगे लोकार्पण

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 जून को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे रजगामार रोड पर स्थित जेल के निकट बने भव्य ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे और वहां स्थापित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहेंगे। कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आगमन और कार्यक्रम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से हेलीकॉप्टर से आएंगे और पुलिस लाइन के हेलीपेड पर उतरने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे। प्रशासन और पुलिस कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है, वहीं बीजेपी भी कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी कर रही है।

कोरबा पुलिस ने आमजन की सुरक्षा, यातायात की सुगमता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्शन व्यवस्था लागू की है। आमजन से अपील की गई है कि वे दर्शाए गए वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात को सुगम बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम की तैयारी

प्रशासन और पुलिस कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है, वहीं बीजेपी भी कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी कर रही है। सीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की प्रतिक्षा है।

Search

Archives