Home » दशहरा से पहले बारिश में घंटाघर का रावण हुआ धराशायी
कोरबा छत्तीसगढ़

दशहरा से पहले बारिश में घंटाघर का रावण हुआ धराशायी

कोरबा। दशहरा पर्व का भव्य आयोजन घंटाघर में होना है, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले बुधवार की दोपहर हुई बारिश ने तैयारियों पर पानी फेर दिया। नगर निगम द्वारा घंटाघर ओपन थिएटर में लाखों रुपये खर्च कर विशालकाय रावण पुतले का निर्माण किया गया था। खास सजावट और मंचन के बीच यह रावण दशहरे का आकर्षण बनने वाला था, लेकिन बरसात और हवा की मार से पुतला धड़ाम से नीचे गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने पहली बार घंटाघर में बड़े स्तर पर आयोजन की योजना बनाई थी, लेकिन पुतला खड़ा करने की जल्दबाज़ी और तकनीकी लापरवाही इसमें उजागर हो गई। रावण ज़मीन पर औंधे मुंह गिर गया।

जानकारों का कहना है कि जिस ढंग से रावण खड़ा किया गया था, उसमें स्थायित्व पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह रहा कि बारिश में तैयारियां तहस-नहस हो गईं। अब दशहरे से पहले निगम को रात-दिन मेहनत कर फिर से पुतला खड़ा करना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि हर हाल में दशहरा पर्व का आयोजन किया जाएगा और नया पुतला समय रहते तैयार कर लिया जाएगा।

Search

Archives