Home » हरदीबाजार में फिर सीबीआई की दबिश, एसईसीएल के मलगांव मुआवजा घोटाले से जुड़ा है मामला
कोरबा छत्तीसगढ़

हरदीबाजार में फिर सीबीआई की दबिश, एसईसीएल के मलगांव मुआवजा घोटाले से जुड़ा है मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोयलांचल हरदीबाजार में एक बार फिर सीबीआई की एंट्री से हलचल तेज हो गई है। एसईसीएल क्षेत्र से जुड़े मलगांव मुआवजा प्रकरण में सीबीआई की कार्रवाई के बाद फर्जी मुआवजा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

बुधवार सुबह हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एसीबी की टीम ने दबिश देकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक एसईसीएल से गलत तरीके से मुआवजा प्रकरण तैयार कर राशि निकाले जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई पिछले करीब एक साल से जांच के दायरे में है।

एसीबी की मौजूदा कार्रवाई के बाद कोयलांचल में अवैध तरीके से रकम बनाने वालों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल टीम की जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Search

Archives