कोरबा। राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 के भाग (।) अनुसार वर्ष 2025-26 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। परीक्षण उपरांत अभ्यर्थियों का 28 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को रायपुर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे निर्धारित है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने इस सम्बंध में बताया कि उक्त प्राक्चयन परीक्षा हेतु जिन अभ्यर्थियों को अभिलेखों के अभाव में बैठने हेतु अपात्र किया गया है, उन्हें भी प्रावधिक रूप से 28 दिसम्बर को आयोजित इस प्राक्चयन परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा उपरांत भी इन अभ्यर्थियों की अभिलेख पुनः अपूर्ण पाये जाने की स्थिति में अभ्यर्थिता निरस्त की जाएगी।
अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in







