Home » मकान के कमरे का ताला तोड़कर जेवर व राशन सहित लाखों की चोरी, डॉग स्कवायड की ली गई मदद
कोरबा

मकान के कमरे का ताला तोड़कर जेवर व राशन सहित लाखों की चोरी, डॉग स्कवायड की ली गई मदद

कोरबा। जिले में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने बुधवार की रात मकान के एक कमरे का ताला तोड़कर जेवर व राशन सहित लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। बुधवार देर रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। खास बात यह है कि परिवार के लोग बगल के कमरे में सो रहे थे। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।सुबह होने पर चोरी का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। परिजनों को शक है कि क्षेत्र के ही किसी व्यक्ति ने चोरी को अंजाम दिया है।मामला रजगामार चौकी क्षेत्र में सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम करूमहुआ निवासी अमृत लाल धीरहे के बेटे की शादी होने वाली है। परिवार को लोग शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। बुधवार को सभी लोग खाना खाकर एक कमरे में सोने चले गए। एक कमरे में शादी का सामान रखा हुआ था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर जेवर और राशन को पार कर दिया। सुबह नींद खुली तो देखा कि बगल का कमरा खुला हुआ था। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे से ढाई तोला सोने का जेवर, 55 हजार रुपये गायब थे। पुलिस जांच के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक बक्सा मिला। अमृतलाल धीरहे ने बताया कि जिस कमरे में चोरी हुई है, वहां पहले दुकान थी। बेटे की शादी के का सामान दुकान में रखकर बाहर से ताला लगा दिया था। आशंका है कि क्षेत्र के ही किसी व्यक्ति ने चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives