Home » वाहनों में ब्लैक फिल्म, तीन सवारी व बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर की गई कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना
कोरबा

वाहनों में ब्लैक फिल्म, तीन सवारी व बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर की गई कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना

कोरबा। अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत वाहनों में ब्लैक फिल्म, तीन सवारी, तेज रफ्तार और बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई। साथ ही वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया।

नवरात्रि की पूर्व रात्रि में शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया। सीतामढ़ी गौ माता चौक, टीपी नगर, बालको मुख्य मार्ग और रिसदी चौक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहनों में लगे ब्लैक फिल्म को उतरवाया गया और चालानी कार्रवाई की गई।

ब्लैक फिल्म लगे वाहन मालिकों से 2000 जुर्माना वसूला गया। थार वाहन से ब्लैक फिल्म निकाले गए। तीन सवारी लोगों पर कार्रवाई की गई। ब्रैंथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है।

Search

Archives