कोरबा। जिले में रफ्तार की कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवाओं में खासकर देखा जा रहा है की रफ्तार को काबू में ना कर फर्राटे से सड़कों पर मोटरसाइकिल भगा रहे हैं और हादसे को अंजाम दे रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला घंटाघर से कोसाबाड़ी जाने वाली रोड पर ब्लू बर्ड स्कूल के पास देखने को मिला। जहां स्कूल से छूटने के बाद बच्चे सड़क पार कर रहे थे तभी एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए तेज रफ्तार से आकर एक छात्र को ठोकर मार दिया और खुद सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया।
इस घटना में छात्र को गंभीर रूप से छोटे आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल छात्र को अस्पताल भिजवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक नशे में था।







