कोरबा। कोरबा-चांपा हाईवे के बीच अंडर ब्रिज की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्राम पताड़ी के ग्रामीणों ने मांग रखी है कि हाइवे पर अंडरब्रिज का निर्माण किया जाए, ताकि आवागमन की सुविधा मिल सके।
चक्काजाम के बाद कोरबा-चांपा मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक पत्र का जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूली बच्चों के लिए हाईवे के बीचएक अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए, ताकि बच्चों को घूमकर स्कूल ना जाना पड़े। प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश दी। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।







