Home » एनटीपीसी-कोरबा में ट्रिप हुई सभी छह इकाइयां पुनः हुई बहाल, सातवीं यूनिट पहले से ओवरहॉल में
कोरबा छत्तीसगढ़

एनटीपीसी-कोरबा में ट्रिप हुई सभी छह इकाइयां पुनः हुई बहाल, सातवीं यूनिट पहले से ओवरहॉल में

कोरबा। एनटीपीसी-कोरबा में पीजीसीआईएल बॉय ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल फाल्ट से ट्रिप हुई सात इकाइयों में से छह बहाल हो गईं। 2,400 मेगावॉट क्षमता फिर ग्रिड से जुड़ी।

पीजीसीआईएल बॉय के ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान हुए इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के बाद ट्रिप हुई उत्पादन इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। 2,600 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र की छह इकाइयां अब दोबारा ग्रिड से जुड़ चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, फॉल्ट के बाद संयंत्र की छह उत्पादन इकाइयां एक साथ ट्रिप हो गई थीं। इसके बाद यूनिटों के रिस्टोरेशन और रिवाइवल का काम शुरू किया गया।

12 घंटे में तीन यूनिटें हुईं बहाल

आउटेज के करीब 12 घंटे के भीतर 500 मेगावाट की यूनिट-4 और यूनिट-5 तथा एक 200 मेगावाट की यूनिट-1 को बहाल कर दिया गया। इसके बाद 200 मेगावाट की यूनिट- 3 को करीब 36 घंटे के भीतर दोबारा उत्पादन में लाया गया। रविवार को शेष दो ट्रिप हुई इकाइयों में 500 मेगावाट की यूनिट-7 रात 9.20 बजे तथा 200 मेगावाट की यूनिट-2 रात 8.40 बजे बहाल कर दी गई।

यूनिट-6 पहले से नियोजित ओवरहॉल

संयंत्र की 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-6, 25 अगस्त 2026 से द्विवार्षिक नियोजित ओवरहॉल के कारण बंद है। इसे महीने के अंत तक दोबारा ग्रिड से जोड़ने की उम्मीद है। इस तरह वर्तमान में छह इकाइयों के बहाल होने से एनटीपीसी-कोरबा ने अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता का बड़ा हिस्सा फिर हासिल कर लिया है। संयंत्र में कुल चार 500 मेगावाट और तीन 200 मेगावाट की इकाइयां हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 2,600 मेगावाट है।

Search