Home » जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे पर पहुंचा हाथियों का दल, कई घंटों तक लगा रहा वाहनों का जाम, दहशत का माहौल
कोरबा

जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे पर पहुंचा हाथियों का दल, कई घंटों तक लगा रहा वाहनों का जाम, दहशत का माहौल

कोरबा। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 में हाथियों की वजह से वाहनों का जाम लग गया। हाथियों का दल जंगल से निकलकर हाईवे पर विचरण करने लगा। वाहनों के पहिए थमे रहे। आसपास ग्राम में दहशत का माहौल है। वन विभाग हाथियों को खदेड़ने में जुटा रहा।बताया जा रहा है कि मंगलवार को लगभग 17 हाथियो ंका दल नेशनल हाईवे 130 में देखा गया। गांव कापा नवापारा के करीब मुख्य सड़क पर हाथियों का दल सड़क पर विचरण करता रहा। कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा। हाथियों को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कटघोरा वनमंडल में लगभग 45 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें से 17 हाथियों का दल एतमानगर रेंज के कापानवा पारा पहुंच गया है। हाथियों को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं। डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि 17 हाथियों का दल कापा नवापारा के समीप नेशनल हाईवे पर आ गया था। हाथियों का खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वन विभाग हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है।

Search

Archives