Home » CSEB प्लांट में हादसा : डैम का तटबंध टूटने से प्लांट में घुसा पानी, कर्मियों ने भागकर बचाई जान, उत्पादन ठप
कोरबा

CSEB प्लांट में हादसा : डैम का तटबंध टूटने से प्लांट में घुसा पानी, कर्मियों ने भागकर बचाई जान, उत्पादन ठप

कोरबा। सीएसईबी के दर्री प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। स्टाप डैम का तटबंध टूटने से बड़ी मात्रा में पानी पॉवर प्लांट के अंदर जा घुस गया। इस दौरान प्लांट के अंदर मैजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई, कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं प्लांट की मशीनों में पानी घुस जाने से प्रोडक्शन ठप पड़ गया है।

पूरे घटनाक्रम को प्लांट प्रबंधन की लापरवाही बताया जा रहा है, डैम में पहले से दरार थी, जिसके संबंध में कर्मचारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन अधिकारियों ने समय रहते खामी को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिसकी वजह से आज का हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि अचानक से यह घटना हुई और एकाएक प्लांट के अंदर पानी घुसने लगा। मौजूद कर्मचारियों को समझ नहीं आ रहा था कि इतना पानी आखिर कहां से आ रहा है फिर थोड़ी देर बाद मंजर बदल गया और देखते ही देखते प्लांट के अंदर पानी का स्तर बढ़ने लगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को बंद कर दिया गया, इसके अलावा प्लांट के बाईपास मार्ग को भी लोगों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Search

Archives