Home » एसी का आउटडोर चोरी का खुलासा, दो खरीददार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

एसी का आउटडोर चोरी का खुलासा, दो खरीददार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। थाना कोतवाली पुलिस ने  एसी का आउटडोर चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।  तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसी का आउटडोर चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने में पुलिस को सफलता मिली है. प्रार्थी प्रमोद कुमार यादव, निवासी भदरापारा बाल्को नगर, जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21.10.2026 को हुंडई शोरूम पहुंचने पर सामने लगे एसी का आउटडोर गायब मिला। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 877/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी गुड्डू बरेठ से पूछताछ करने पर उसने एसी का आउटडोर चोरी कर कृष्णा बसोड़ को बेचना स्वीकार किया। कृष्णा बसोड़ ने उक्त सामान सैफ खान उर्फ सोनू खान को बेचना बताया। पुलिस द्वारा चोरी का एसी आउटडोर, नगद रकम एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया तथा तीनों आरोपियों गुड्डू बरेठ उम्र 23 वर्ष निवासी शीतला मंदिर के पास, मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, कृष्णा बसोड़  उम्र 22 वर्ष, निवासी बसोड़ मोहल्ला, इमलीडुग्गू, थाना कोतवाली व सैफ खान उर्फ सोनू खान उम्र 22 वर्ष, निवासी इमलीडुग्गू गौमाता चौक, थाना कोतवाली  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Search