Home » पद्मिनी ज्वेलर्स के ऊपर बालाजी स्टील में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर पहुंची, देखें वीडियो
कोरबा छत्तीसगढ़

पद्मिनी ज्वेलर्स के ऊपर बालाजी स्टील में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर पहुंची, देखें वीडियो

कोरबा। कोरबा शहर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एसएस प्लाज़ा स्थित बालाजी स्टील में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और घना धुआं दूर से साफ दिखाई दिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरो का हुजूम इकट्ठा हो गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद एसएस प्लाज़ा और आसपास के इलाके में भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र को खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दुकान में रखा सामान जलने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

व्यापारियों में मचा हड़कंप

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के बीचों बीच स्थित एसएस प्लाजा काम्पलेक्स में आज सुबह जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त सबसे पहले आग काम्पलेक्स में संचालित पद्मिनी ज्वैलर्स और बालाजी स्टील में देखी गई। जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग और भीषण होते हुए पहली मंजिल में फैल गई।

देखें वीडियो:-

https://newspowerzone.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251229-WA0000.mp4?_=1

Search

Archives