कोरबा। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत बड़काबहरा गांव के पास जंगल और खेत में चार दर्जन हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इससे आसपास रहने वाले ग्रामीण दहशत में हैं। यहां नर मादा सहित बेबी एलिफेंट की भी मौजूदगी है। जंगल हाथियों के चिंघाड़ से गूंज रहा है।
हाथियों के मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया और उनकी निगरानी कर रहा है । आस पास के गांव में मुनादी कर लोगों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। बावजूद इसके ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है और हाथियों के पास जाकर उसका फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बना रहे हैं। हाथियों ने कई किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों को खदेड़ने वन विभाग का प्रयास नाकाफी है।







