Home » स्कूल में चोरों का धावा, लैपटॉप-डेस्कटॉप सहित 60 हजार की चोरी
कोरबा

स्कूल में चोरों का धावा, लैपटॉप-डेस्कटॉप सहित 60 हजार की चोरी

कोरबा। चोरों ने स्कूल को निशाना बनाते हुए लैपटॉप-डेस्कटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों की चोरी कर ली है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि चोरी से एक दिन पहले सामानों का सर्वे भी किया गया था।
जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत ग्राम गुरसिया में संचालित सरकारी स्कूल में जुलाई 2022 में समग्र शिक्षा की ओर से शासन द्वारा आईसीटी लैब, एक सर्वर सीपीयू, 2 प्रोजेक्टर और 2 लैपटाप के साथ ही अन्य इलेक्ट्रानिक सामान प्रदान किया गया था। स्कूल के कक्ष क्रमांक-3 में इन सभी को रखा गया था। 3 मार्च को कम्प्यूटरों का सर्वे करने के लिए समग्र शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारी आए थे और जांच के बाद वापस चले गए थे। शाम करीब 4 बजे स्कूल बंद कर प्रभारी प्राचार्य पुरूषोत्तम व सभी स्टाफ भी चले गए। दूसरे दिन सुबह 8 बजे प्राचार्य को चपरासी उमेंदराम ने स्कूल में कमरे का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना पाते ही प्राचार्य स्कूल पहुंचे तो देखा कि मॉनिटर, लैपटॉप सहित सभी इलेक्ट्रानिक सामान गायब थे। ग्राम घनाकछार निवासी प्रभारी प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Search

Archives