Home » तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 2 नाबालिग की मौत
कोरबा छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 2 नाबालिग की मौत

बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

कोरबा। कोरबा-पश्चिम दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिटियाखार में एक बाइक बेकाबू हो एक पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार हादसे में बाइक सवार 2 नाबालिग लड़कों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद ग्राम में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ग्राम तिवरता से ग्राम लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। शाम के समय एक मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने दीपका पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के परिवारों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।

शनिवार सुबह हुआ पोस्टमॉर्टम

देर रात होने के कारण दोनों शवों को चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार सुबह पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम है।

Search