Home » ग्रामीण पर जादू-टोना का आरोप लगाते हुए मारपीट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

ग्रामीण पर जादू-टोना का आरोप लगाते हुए मारपीट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। एक ग्रामीण पर जादू-टोना का आरोप लगाते हुए मारपीट की धमकी देने वाले आरोपी को चौकी कोरबी पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल प्रार्थी मनोज कुमार धनवार पिता लाल धनवार  45 साल निवासी कुरथा के द्वारा  16 अगस्त को चौकी कोरबी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी जितेंद्र सारथी द्वारा तुम जादू टोना करते हो कहकर मारपीट करने की धमकी दिया है, की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध टोनही प्रताड़ना अधिनियम के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच में आरोपी  द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी  जितेंद्र सारथी पिता रमाशंकर सारथी 35 साल निवासी कुरथा चौकी कोरबी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Search

Archives