Home » मंदिर में मिलने पहुंचे कपल, प्रेमिका बनाने लगी शादी का दबाव, प्रेमी ने कर दिया कांड
झारखंड

मंदिर में मिलने पहुंचे कपल, प्रेमिका बनाने लगी शादी का दबाव, प्रेमी ने कर दिया कांड

भंडरिया (गढ़वा)। भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका गांव स्थित एक अर्धनिर्मित घर में सोमवार की सुबह एक नाबालिग का शव मिला। बाद में उसकी पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में की गई। घटनास्थल से करीब 300 फीट की दूरी पर मृतका का घर है। इसकी सूचना पर भंडरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गढ़वा भेजकर पोस्टमार्टम कराया।

मृतका की मां ने भंडरिया थाना क्षेत्र के मरदा गांव के टोला पचफेड़ी निवासी तेतरु सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रेम-प्रसंग में बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि प्रेमिका उससे मिलकर उस पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

शादी की बात पर हुई बहस

उसने बताया कि रविवार की रात मृतका ने उसे मंदिर में मिलने के लिए बुलाया। वहां से 100 फीट की दूरी पर स्थित एक घर में दोनों बात कर रहे थे। किशोरी शादी करने का दबाव बनाने लगी। नागेंद्र द्वारा मना करने के बाद दोनों में बहस हुई। तब नागेंद्र ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और अपनी नानी घर चला गया।

Search

Archives