उरीमारी। झारखंड के उरीमारी स्थित खदान में ब्लास्टिंग कार्य के दौरान एक मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गया। ब्लास्टिंग होने से ब्लास्टिंग मजदूर की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कोल इंडिया की झारखंड स्थित सीसीएल परियोजना की इस घटना में एक अन्य महिला के घायल होने की खबर है, जिसे रांची हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार की दोपहर करीब 2.30 बजे की है। झारखंड स्थित सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की उरीमारी परियोजना में ब्लास्टिंग मजदूर महेश साव कार्यरत था। इस खुली खदान में ब्लास्टिंग कार्य के दौरान ही इस अप्रत्याशित हादसे में महेश की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला भी बुरी तरह घायल हुई है, जिसे रांची हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार चल रहा है। घटना से साथी श्रमिकों में शोक की लहर है।







