Home » हत्या के बाद शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार
झारखंड

हत्या के बाद शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

पलामू।  लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में रुपए  लेन-देन विवाद को लेकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार ललन भुईयां के आवेदन पर 20 अगस्त को लेस्लीगंज थाना में कांड संख्या 111/2025 दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि 16 अगस्त को घुटुवा गांव निवासी जनेश्वर सिंह (34) और उसके पिता राजेश्वर सिंह (58) ने मिलकर मनोज भुईयां उर्फ मनु भुईयां (20) की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद 17 अगस्त को वे शव को भुरी जंगल ले गए और आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से मृतक के जले हुए अस्थि-अवशेष बरामद किए हैं। गिरफ्तार पिता-पुत्र ने अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Search

Archives