Home » दो भाईयों पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

दो भाईयों पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में हत्या की नीयत से दो भाईयों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी जागेश्वर दास महंत 33 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चाकू को बरामद किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार 3 दिसंबर की दोपहर 1.30 बजे शिवम सोनी, शिवा सोनी अपने दो अन्य साथियों के साथ मंदिर के पास खड़े थे। इस बीच रोगदा गांव का जागेश्वर महंत मोटर साइकिल से आया और गाली-गलौज कर अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। जिससे शिवा सोनी के पेट में चाकू से गंभीर चोट आई है तब बीच-बचाव के लिए आए शिवम सोनी, नीरज सोनी पर भी हमला किया है। जिसके बाद जागेश्वर फरार हो गया।

बम्हनीडीह थाने में अपराध दर्ज कर आरोपी जागेश्वर महंत की तलाश की गई। जिस पर पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गांव से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस  हिरासत में लेकर पूछने पर बताया कि पुराना लेन-देन की वजह से घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के कब्जे से चाकू, मोटर साइकिल को जब्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Search

Archives