Home » ईशिका की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस करेगी मामले का खुलासा
जांजगीर-चांपा

ईशिका की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस करेगी मामले का खुलासा

चांपा-जांजगीर। पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी एवं यूट्यूब चैनल की एंकर इशिका शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है। बुधवार की सुबह दोनों आरोपित युवकों को लेकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों से घटना की पूरी जानकारी ली। घटनास्थल से दोनों युवकों को लेकर पुलिस, रेलवे फाटक नैला पहुंची और वहां से भी साक्ष्य जुटाए गए।हिरासत में लिए गए दो युवकों में से एक युवक रोहन पांडेय है, जो घटना के वक्त घर में मौजूद था और वारदात के बाद तीन मोबाइल, स्कूटी और अंगूठी लेकर फरार हो गया था। दूसरा युवक, रोहन का साथी है। पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। एसपी के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस ली जाएगी। जांजगीर के वार्ड नंबर 18 स्थित मकान में पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा (23) की लाश 13 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में मिली थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मुंह में कपड़ा ठूसकर गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस आधार पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ भादवि की धारा 302, 397 के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा होने की बात कही है। ज्ञात हो कि रविवार को गोपाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ कोरबा गए थे। घर में इशिका अपने भाई के साथ थी। जानकारी के अनुसार उनके साथ एक और युवक भी था। सोमवार की सुबह जब आर्यन सोकर उठा तो उसका कमरा बाहर से बंद था। उसने आवाज लगाई और किसी की मदद से दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद जब वह अपनी बहन इशिका के कमरे में गया तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उसने इसकी सूचना अपने पिता को मोबाइल से दी और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। जबकि घर से वह युवक गायब था। साथ ही स्कूटी और तीन मोबाइल भी गायब थे।

Search

Archives