Home » ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक लगा दिया ब्रेक, पीछे आ रही बाइक जा भिड़ी, बड़े भाई की मौके पर मौत, छोटा घायल
जांजगीर-चांपा

ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक लगा दिया ब्रेक, पीछे आ रही बाइक जा भिड़ी, बड़े भाई की मौके पर मौत, छोटा घायल

जांजगीर-चांपा। जांजगीर क्षेत्र के बनारी गांव में ब्रेकर के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में बाइक में सवार बड़े भाई राधेश्याम सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं छोटे भाई मणिशंकर सूर्यवंशी को गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर के साथ ड्राइवर फरार हो गया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर के शांतिनगर के रहने वाले दो सगे भाई राधेश्याम सूर्यवंशी और मणिशंकर सूर्यवंशी, बाइक में सवार होकर होली मनाने अपने रिश्तेदार के घर ग्राम बनारी गए हुए थे। वहां से लौटते समय ग्राम बनारी के आजाद चौक के ब्रेकर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर के ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रहे बाइक सवार दोनों भाई, ट्रैक्टर से टकरा गए। बड़े भाई राधेश्याम सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं छोटे भाई मणिशंकर सूर्यवंशी को काफी चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर के साथ ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

Search

Archives