Home » दुर्गा पंडाल नैला में 1700 नग स्टील के चूड़े को पुलिस ने किया जप्त
जांजगीर-चांपा

दुर्गा पंडाल नैला में 1700 नग स्टील के चूड़े को पुलिस ने किया जप्त

जांजगीर चांपा। जिले के नैला दुर्गा पंडाल में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने स्टील के 1700 नग चूड़े को युवकों के पास से जब्त किया है। इसका उपयोग संभावित रूप से हमलों में किया जा सकता था। दुर्गा पंडाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

दरअसल नैला दुर्गा पंडाल में रोजाना हजारों की संख्या में 35 फिट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा की दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे है। ऐसे में किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन पर दुर्गा पंडाल के पास से संदिग्ध युवकों की पहचान कर मेले में घूमने  वाले ऐसे युवक जिनके व्यवहार में संदेह तथा समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहते हैं उनके हाथों में पहने स्टील के चूड़े को निकलवाया गया है। जिसमें लगभग 1700 नग चूड़े को जब्त किया गया है।  नवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है ताकि धार्मिक माहौल खराब न हो। साथ ही पुलिस ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने अपील की है।

Search

Archives