Home » पैथोलैब संचालक विजय गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जांजगीर-चांपा

पैथोलैब संचालक विजय गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा। अवैध रूप से संचालित छत्तीसगढ़ पैथोलैब के संचालक विजय कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है। विजय नवागढ़ ब्लॉक के सेमरा गांव के अटल चौक के पास लैब का संचालन कर रहा था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार सेमरा के अटल चौक के पास छत्तीसगढ़ पैथोलैब जो बिना निर्धारित योग्यता एवं नर्सिंग होम एक्ट के पंजीयन के बिना संचालित हो रहा था। विभागीय जांच के दौरान पैथोलैब संचालक विजय कश्यप द्वारा कोई लाइसेंस, वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यगृह तथा रोगों उपचार संबंधी अधिनियम 2010 एवं 2013 के तहत नवागढ़ बीएमओ डॉ. नरेश साहू, तहसीलदार और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पैथोलैब को सील किया था। इसके बाद संबंधित मामले में संचालक विजय कश्यप के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विजय कश्यप निवासी चोरभट्टी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल करा दिया है।

Search

Archives