जांजगीर- चाम्पा। शुक्रवार को प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां प्लांट का फर्नेश पंचर होने से लोहा बनने का लावा बाहर निकलने लगा। जिससे प्लांट के अंदर अफरा- तफरी मच गई। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को प्लांट प्रबंधन ने साधारण घटना बताया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। जिसमें दूर- दूर से धुंए का उठता हुआ गुबार दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत सिंघीतराई में संचालित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार 14 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे भीषण हादसा हो गया था। यहां बॉयलर का प्रेशर पाइप अचानक फट गया जिससे उसमें प्रवाहित तकरीबन 600 डिग्री सेल्सियस तापमान में खौल रहे पानी और भाप का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया।
ऐसे में वहां अफरा-तफरी मच गई और घटना में बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारी झुलस गए। प्रेशर पाइप फटने के बाद खौलते पानी और भाप का गुबार पूरे एरिया में फैल गया, झुलसने से घटना स्थल पर ही श्रमिकों की मौत हो गई।







