Home » चोरी के प्रकरण में संलिप्तता : आरक्षक शशिकांत कश्यप बर्खास्त
जांजगीर-चांपा

चोरी के प्रकरण में संलिप्तता : आरक्षक शशिकांत कश्यप बर्खास्त

जांजगीर-चाम्पा। चोरी जैसे अपराधिक प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने परआरक्षक पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।

आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी के प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर  23 मई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरक्षक द्वारा पुलिस बल में रहते हुए इस तरह से चोरी की घटना को एक संगठित गिरोह की तरह कार्य करते हुए अंजाम देना किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है।

आरक्षक का इस तरह से तीन-तीन चोरी जैसी घटना में सम्मिलित होना विभागीय व्यवस्था एवं नियमों के विपरीत आचरण को प्रदर्शित करना पाए जाने से उसको आज 5 जून को सेवा से पदच्युत किया गया।

Search

Archives