जांजगीर-चांपा। पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भदौरा (थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर) निवासी विक्की सूर्यवंशी (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया था।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 15(1)(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस की अपील : सोशल मीडिया पर महिलाओं व बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या साझा न करें। साइबर पुलिस द्वारा सख्त निगरानी की जा रही है। किसी भी फोटो, वीडियो या संदेश को फारवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें।







