Home » संकट में भारत का सच्चा दोस्त बना ये देश! दोगुनी रफ्तार से शुरू की एलपीजी की सप्लाई
दिल्ली-एनसीआर दुनिया

संकट में भारत का सच्चा दोस्त बना ये देश! दोगुनी रफ्तार से शुरू की एलपीजी की सप्लाई

रसोई गैस की टेंशन होगी छूमंतर

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुई कमी के बीच अर्जेंटीना ने भारत को एलपीजी की सप्लाई बढ़ा दी है। अर्जेंटीना ने साल 2026 के पहले तीन महीनों में भारत को 50,000 टनएलपीजी भेजी, जो 2025 में सप्लाई किए गए 22,000 टन के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है।

युद्ध शुरू होने से पहले बाहिया ब्लैंका बंदरगाह से लगभग 39,000 टन एलपीजी भेजी गई थी, और 5 मार्च को 11,000 टन का एक और कार्गो भेजा गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में अर्जेंटीना का प्राकृतिक गैस से चलने वाला एलपीजी उत्पादन 259,000 टन रहा।

2024 में 2.6 मिलियन टन से बढ़क़र 2025 में वार्षिक उत्पादन 2.63 मिलियन टन हो गया। खास बात ये है कि साल 2024 से पहले अर्जेंटीना से भारत को एलपीजी की कोई शिपमेंट नहीं हुई थी।

Search

Archives