पेशावर. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक थाने पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम 23 सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से लगे अशांत डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान थाने पर हमला किया। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से थाने की इमारत में टक्कर मार दी और फिर मोर्टार से हमला किया।







