Home » ताइवान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता
दुनिया

ताइवान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता

ताइवान के पूर्वी काउंटी हुआलियन के तट से कुछ ही दूरी पर गुरुवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग दहशत में आ गए और घर से बाहर निकलकर भागने लगे। ताइवान के मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल तो किसी खास नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप की तीव्रता को देखते हुए बड़ी तबाही की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। ​सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, और मौसम प्रशासन क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों पर लगातार नज़र रख रहा है। आगे और भूकंप के झटके आने की स्थिति में स्थानीय आपातकालीन सेवाएं तैयार हैं।

Search

Archives