Home » आगजनी से 2 बच्चों समेत छह की मौत, 9 की हालत गंभीर
दुनिया

आगजनी से 2 बच्चों समेत छह की मौत, 9 की हालत गंभीर

मॉस्को। आगजनी से बहुमंजिला इमारत में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं वहीं करीब 200 लोगों को इमारत से सुरक्षित निकाला गया है। इस इमारत में एक होटल भी है। रूस की जांच समिति ने टेलीग्राम पर कहा कि आधी रात से ठीक पहले आग बुझा दी गई और हर कमरे का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया है। रूसी एजेंसियों ने बताया कि मॉस्को के तगांस्की जिले में 41 साल पुरानी इमारत के निचले फ्लोर पर होटल के साथ ऊपरी फ्लोर पर अपार्टमेंट भी है। हालांकि आगजनी के प्रारंभिक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Search

Archives